बेटियों फूल होती हैं
*बेटियाँ 🌹 फूल होती हैं*
फूल जब शाख से कटता है बिखर जाता है
पत्तियां सूखती हैं टूट के उड़ जाती है
बेटियाँ फूल है🌹
माँ बाप की शाखों पे जन्म लेती है
माँ की आंखों की चमक बनती है
बाप के दिल का सुकून होती है
घर को स्वर्ग बनाती है
हर कदम पर प्यार बिछा देती है
जब बिछड़ने की घड़ी आती है
गम के रंगों में खुशी आती है
एक घर में तो उतरती है उदासी
लेकिन दूसरे घर के संवरने का यकीन होता है
बेटियाँ फूल है🌹
एक शाख से कटती है मगर ना सूखती है ना कभी टूटती है
एक नई शाख पे कुछ और नऐ फूल खिला देती है